एटा, फरवरी 10 -- बच्चों के दांतों में कैविटी और सड़न मुख्य रूप से चीनी और स्टार्चयुक्त भोजन के कारण होती है। यह बैक्टीरिया के साथ मिलकर एसिड बनाते हैं और दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुँचाते हैं। बोतल से दूध, मीठा पेय पिलाकर सुलाना, ब्रश न करना और जेनेटिक कारण भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। इससे बचने के लिए सुबह-शाम ब्रश करें। मंगलवार को मेडिकल कालेज की दंत ओपीडी में मौजूद विभागाध्यक्ष डा. मोनू यादव एवं डा. अर्चना यादव ने दी। विभागाध्यक्ष ने बताया कि दांतों में खराबी और दर्द होने के ओपीडी में प्रतिदिन आठ से दस बच्चे आते हैं। इनके दांत सड़क और कैविटी के कारण खराब हो गये है। दांतों में कीड़े लगने के कारण सड़ने लगते है। इससे दांतों में दर्द होता है। उससे बच्चे को परेशानी होती है। जब जाकर अभिभावकों को इसकी जानकारी होती है। बच्चों के दांतों में ख...