गोपालगंज, फरवरी 10 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। स्थानीय सीएचसी में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह 18 दिवसीय अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। अभियान की शुरुआत बीडीओ नंदकिशोर साह व एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने लोगों में जागरूकता और विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मरीजों के सामने स्वयं दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सीएचसी में इलाज के लिए आए मरीजों एवं उनके परिजनों को फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खिलाई गई। एमओआईसी ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकि,न पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। जिसके उन्मूलन के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। बुधवार को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें व्यापक स्तर पर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जाएंगी। इस दौरान विशेष रूप से बच्चों को एल्बेंडाजोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.