गोपालगंज, जून 2 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी बिजली आपूर्ति अनियमित बनी रही। शुक्रवार को गोपालगंज में आई आंधी-पानी के बाद से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। यह समस्या बैकुंठपुर और गम्हारी पावर सब स्टेशन से जुड़े दो लाख से अधिक की आबादी के साथ बनी हुई है। रविवार को दिन में दो से ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति मिली। जबकि रात में महज दो घंटे ही सप्लाई मिल पाई। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को रात बिताना मुश्किल हो गया है। इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए हैं। ग्रामीण इलाके में गर्मी से निजात पाने के लिए लोग पेड़ की छांव तले बैठकर दिन व्यतीत कर रहे हैं। जेई महम्मद दानिश ने बताया कि पावर कम मिलने से रोटेशन के आधार पर बिजली सप्लाई दी जा रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...