गोपालगंज, नवम्बर 3 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजापट्टी कोठी बाजार में जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान जीविका दीदियों ने शत-प्रतिशत मतदान को लेकर ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया। हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने नारे लगाए। जिसमें कहा कि 'आन बान और शान से सरकार बने मतदान से। गोपालगंज के बोल हर वोट है अनमोल। लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सबकी है जिम्मेदारी। रिश्ते नाते खूब निभाओ लेकिन पहले मतदान कर आओ। बिहार का होगा उत्थान जब हम सब मिलकर करेंगे मतदान'। रैली के बाद जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर शपथ ली। अपने-अपने गांवों में ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाने का निर्णय लिया गया। अभियान का नेतृत्व जीविका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.