गोपालगंज, फरवरी 9 -- बैकुंठपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर सोमवार को इश्तेहार चस्पाए। प्यारेपुर गांव में सीताराम बिंद, अजीत कुमार शर्मा और पप्पू कुमार मुखिया सहित शंकरपुर व बनकटी गांव में एक-एक आरोपित के घर इश्तेहार चस्पाया गया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि आरोपित 30 दिनों के भीतर यदि आरोपित न्यायालय या थाना में हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.