लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- चीनी मिल होली से पहले कर्मचारियों को वेतन दे देगा। इस पर सहमति बन गई है। श्रमिक कल्याण संघ ने चीनी मिल के कर्मचारियों को वेतन होली से पूर्व दिलाए जाने की मांग को लेकर कारखाना प्रबंधक को पत्र सौंपा था। जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। श्रमिक कल्याण संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने कारखाना प्रबंधक को भेजे पत्र में कहा था कि उन्हें पता चला कि कर्मचारियों को वेतन होली के बाद देना चाहते हैं, यह श्रमिक कल्याण संघ को मंजूर नहीं है। अगर होली त्योहार के पहले 12 मार्च तक वेतन का भुगतान न किया गया तो श्रमिक कल्याण संघ सभी अधिकारियों का घेराव करने के लिए विवश होगा। श्रमिक कल्याण संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह में तमाम श्रमिकों के साथ चीनी मिल गेट पर सभा की कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने नरेब...