बिहारशरीफ, जून 7 -- बैंड-बाजे के साथ सेवदह में निकाली गई भोलेनाथ की पालकी राम जानकी ठाकुरवाड़ी में प्रतिमा स्थापना को लेकर भव्य परिक्रमा फोटो: पूजा: हरनौत प्रखंड के सेवदह गांव के राम जानकी ठाकुरवाड़ी में शनिवार को पूजा में शामिल लोग। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के सेवदह गांव स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी शनिवार को भगवान भोले शंकर के जयघोष से गूंज उठा। यहां भगवान भोले शंकर, पार्वती, नंदी बाबा और रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए कई दिनों से अनुष्ठान चल रहा है। दो दिन पहले 111 महिलाओं ने बख्तियारपुर स्थित गंगा नदी से कलश में जल भरकर लाई थीं। शनिवार को भगवान भोले शंकर को भव्य पालकी में बैठाकर सेवदह गांव के नागस्थान, ब्रह्मस्थान, कैलाशपुरी, नेमचंद बाग सहित गांव की सभी गलियों में पूरे विधि-विधान के साथ घुमाया गया। भगवान की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.