उरई, दिसम्बर 25 -- माधौगढ़। बड़ी माता मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमदभागवत कथा व देवी कथा का बृहस्पतिवार से शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन कस्बा में बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसका दुकानदारों , ग्रामीणों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। बड़ी माता मंदिर पर आयोजित श्रीमदभागवत कथा स्थल से कलश यात्रा का शुभारंभ बृहस्पतिवार दोपहर से किया गया। कलश यात्रा में झांकियों ब डीजे की ध्वनि पर भक्त नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं महिलाएं सिर पर कलश रखकर आगे चल रहीं थी।कलश यात्रा जिस मार्ग से निकली, डीजे में बज रहे भजनों से कस्बा भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा बस स्टैंड, चितौरा चोराहा, बुंदेलखंड चोराहा,सिहारी चोराहा, मेन बाजार,सब्जी बाजार, गांधी चबूतरा होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में पारीक्षित रानी तरसौलिया, रामकुमार तरसौलिया...