बरेली, दिसम्बर 7 -- शनिवार को बेंगलूरू की फ्लाइट 10 मिनट देरी से आई। इस फ्लाइट में यात्रियों की संख्या कम रही। कई दिनों से इंडिगो की काफी फ्लाइट प्रभावित हो रही हैं। इसके पीछे कहीं तकनीकी दिक्कत तो कहीं क्रू मेंबर की कमी बताइ्र जा रही है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार 232 सीट की फ्लाइट में 174 लोग आए और वापसी में बरेली से 184 लोगों ने सफर किया। इनमें छह बच्चे भी थे। शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट निरस्त रही। शनिवार को बेंगलूरू की फ्लाइट 2:20 की जगह 2:30 बजे बरेली पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...