लखीसराय, दिसम्बर 17 -- कजरा,एक संवाददाता। जिले में बैंगन की खेती सभी जगहों पर की जाती है। बैंगन की सब्जी जनसमुदाय में बहुत प्रसिद्ध है।बैंगन को भर्ता, आलू-बैंगन की सब्जी, भरवा बैंगन, फ्राई बैंगन सहित कई तरीकों से पकाया जा सकता है। बैंगन का चोखा काफी प्रसिद्ध है। विटामिन और खनिजों का अच्छा स्त्रोत है। बाज़ार में इसकी हमेशा मांग बनी रहती है। बैंगन की खेती लगभग सभी जगह होती है। किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बैंगन की फसल बाकी फसलों से ज्यादा सख्त होती है। इसके सख्त होने के कारण इसे शुष्क और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता हैं। ऐसे में किसान साल भर बैंगन की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बैंगन की शरदकालीन फसल के लिए जुलाई-अगस्त में, ग्रीष्मकालीन फसल के लिए दिसंबर-जनवरी में एवं वर्षाकालीन फसल के लिए अप्रैल में बीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.