अलीगढ़, जुलाई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर अलीगढ़ में भी स्पष्ट नजर आया। बुधवार को अधिकांश बैंक शाखाओं पर ताले पड़े रहे, जिससे उपभोक्ताओं को नकदी जमा, निकासी, पासबुक एंट्री, चेक क्लीयरिंग और लॉकर जैसी जरूरी सेवाओं के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कामकाज ठप होने से उपभोक्ता इधर-उधर भटकते नजर आए। कुछ शाखाएं खुली जरूर थीं, लेकिन उनमें सीमित सेवाएं ही उपलब्ध रहीं। दिनभर रही हड़ताल से 650 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। उत्तर प्रदेश बैंक एंप्लाइज यूनियन के नेतृत्व में यह हड़ताल आल इंडिया बैंक एंप्लाइज यूनियन (एआईबीईए) के राष्ट्रीय आह्वान पर की गई। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सुबह से ही सक्रिय यूनियन का उड़नदस्ता बैंक शाखाओं को बंद कराने में जुटा रहा। वहीं, तस्वीर महल स्थित राजा म...