मुरादाबाद, मई 6 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कुन्दरकी के हरियाना निवासी अशोक कमार, उसके भाई राजीव कुमार और साथी रघुवीर सिंह को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के खिलाफ बीते साल बैंक प्रबंधक ने केस दर्ज कराया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा टाउनहॉल के वरिष्ठ प्रबंधक सनी चौधरी ने 30 सितंबर 2024 को धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया था, जिसमें कुल 18 लोगों को आरोपी बनाया था। इन्हीं में से एक आरोपी कुन्दरकी के हरियाना निवासी अशोक कुमार ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज की मदद से जमीन गिरवी रखकर दस साल पहले ढाई लाख का लोन लिया था। जिमसें आरोपी अशोक का भाई राजीव कुमार और गांव का रघुवीर सिंह गारंटर थे। लोन लेने के बाद आरोपी ने उसका भुगतान नहीं किया। एसपी सिटी ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.