मऊ, फरवरी 5 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी पुराना मोड़ स्थित यूनियन बैंक के सामने ठगी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बैंक से 20 हजार रूपये निकालकर बाहर आए एक खाताधारक को दो शातिर उचक्कों ने बातों में उलझाकर ठग लिया। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों उचक्कों की पहचान करने में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। रमऊपुर निवासी रामदास पटेल पुत्र सुग्रीव पटेल यूनियन बैंक दुबारी से अपने खाते से 20 हजार की निकासी कर बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए दो उचक्कों ने उनसे बातचीत शुरू कर दी। उनमें से एक ने कहा कि उसके खाते में दो लाख जमा करना है, लेकिन बैंक में किसी कारणवश पैसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.