फिरोजाबाद, मार्च 23 -- फिरोजाबाद। बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी शाखा में रुपये जमा करने आने वालों से रुपये लेकर उन्हें जमा की स्लिप देते थे, लेकिन धनराशि को खातों में जमा नहीं करते थे या फिर आधी-अधूरी रकम जमा करते थे। अभी तक बैंक में लाखों के गबन के शिकार जो पीड़ित सामने आए हैं। उनकी केस स्टडी को देखें तो बैंक में यह रुपये जमा करने गए तो कुछ यही खेल सामने आता है। मिथलेश कुमार एवं नवीन कुमार के संयुक्त खाते का भी यही हाल है। सात नवंबर को उन्होंने बैंक में अपने खाते में एक लाख रुपये जमा किए गए, लेकिन यह धनराशि खाते में जमा नहीं हुई। 20 नवंबर को खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा किए, लेकिन इस धनराशि में से भी मात्र एक लाख ही खाते में पहुंचे। इस तरह दोनों बार में खाते से डेढ़ लाख रुपये का गबन हुआ है। मोहल्ला गाड़ीवान निवासी शिवम गुप्ता की भी यही कहानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.