काशीपुर, फरवरी 2 -- काशीपुर, संवाददाता। एक युवक पर सोशल मीडिया पर गलत खबर चलाकर एसबीआई की महिला शाखा प्रबंधक से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके साथी पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले में एक ऑडियो भी वायरल हो रही है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडियाRs. (एसबीआई) शाखा कुंडा की प्रबंधक सुमन सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि हिमांशु ठाकुर और हरियावाला निवासी उमेश कुमार ने साजिश के तहत फैसबुक पर उसकी गलत और मानहानिकारक वीडियो वायरल किया है। उमेश कुमार के लिखित माफीनामा देने के बावजूद हिमांशु ठाकुर ने वीडियो डिलीट नहीं किया। आरोप है कि वीडियो हटाने और माफीनामा डालने के बदले में उससे 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर...