नोएडा, जनवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा रोड पर गांव नीमका खाजपुर पुल के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार बैंक के सहायक प्रबंधक और कैशियर की मौत हो गई। उनकी बाइक में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-12 निवासी 31 वर्षीय हिमांशु अग्निहोत्री और हरियाणा के सोनीपत जिले के अशोक नगर निवासी 26 वर्षीय गौरव छाबड़ा जेवर कस्बे में किराये के मकान में रहते थे। दोनों जेवर के थोरा गांव स्थित एक निजी बैंक की शाखा में कार्यरत थे। हिमांशु सहायक प्रबंधक और गौरव कैशियर के पद पर थे। रोजाना की तरह दोनों शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर जेवर से बैंक जा रहे थे। जब यह नीमका खाजपुर पुल के पास पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.