हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 6 -- एटा में यूको बैंक के मैनेजर ने कर्मियों के साथ मिलकर पद का दुरुपयोग किया। बैंक के ग्राहकों से मिलकर पांच करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर दी गई। पुलिस कार्रवाई न होने पर सहायक महाप्रबंधक ने न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले ग्राहकों ने तत्कालीन बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी कर लोन के आए रुपये हड़पने का आरोप लगाए थे। इसमें बैंक मैनेजर जेल भी गया है। यूको बैंक के सहायक महाप्रबंधक अंचल प्रमुख कानपुर ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि यूको बैंक की एटा में शाखा जिले में है। वर्ष 2022 से 2024 तक एटा नगर की यूको बैंक के प्रबंधक अच्युत रहे। बताया गया कि उनका स्थानांतरण कानपुर नगर स्थित अर्मापुर इस्टेट शाखा के लिए हो गया था। उनके एटा शाखा के कार्यकाल के दौरान बैंक में विभिन्न पदों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.