मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में बैंक मैनेजर सन्नी कुमार के घर में शुक्रवार तड़के तीन बजे दीये से लगी आग में झुलसी उनकी छोटी बेटी जुगनू कुमारी (3) ने शनिवार तड़के दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार शाम मैनेजर के पिता गणेश प्रसाद गुप्ता (65) की मौत हो गई थी। इधर, बैंक मैनेजर, उनकी पत्नी रुचिका गुप्ता उर्फ डॉली कुमारी व बड़ी पुत्री मान्या कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाकर वहां भर्ती कराया गया है। मैनेजर के फुफेरे भाई नीरज कुमार ने बताया कि रुचिका व मान्या की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। तेजी से सांस लेने के कारण फेफड़े में भरा धुंआ : नीरज ने बताया कि डॉक्टर के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.