कौशाम्बी, मार्च 18 -- पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी का मजरा मीरपुर गांव निवासी मान सिंह (57) पुत्र रामधनी आर्मी से सेवानिवृत होने के बाद एक निजी सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी भारतीय स्टेट बैंक की सिराथू शाखा में थी। सोमवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। इसे लेकर बैंक कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। आननफानन सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गार्ड को बैंक कर्मियों के साथ सिराथू सीएचसी लेकर गई। जहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.