काशीपुर, मार्च 3 -- इंडियन ओवरसीज बैंक से काम समाप्त कर घर जा रहे थे प्रबंधक गर्दन में हुए जख्म, स्कूटी फिसलने से उनको चोट भी लगी बाजपुर, संवाददाता। बैंक से घर जाते समय इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु जोशी की गर्दन में चाइनीज मांझा लिपट गया। जिससे उनकी गर्दन में जख्म हो गये। स्कूटी फिसलने से उनको चोट भी आई। लोगों ने उनको पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम बैंक प्रबंधक हिमांशु स्कूटी से घर लौट रहे थे। एक्सिस बैंक के सामने मेन रोड पर अचानक से उनकी गर्दन में मांझा लिपट गया। जिससे गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। जख्म होने से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और उनको गंभीर चोट लगी। लोगों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रबंधक से जानकारी ली। लोगों ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.