सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- बढ़नी हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी क्षेत्र के एक उपभोक्ता ने बैंक परिसर में आधारकार्ड अपडेट के नाम पर अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने भारतीय स्टेट बैंक बढ़नी के प्रबंधक को शिकायती पत्र सौंपा है। क्षेत्र के सेवरा गांव निवासी शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि पांच जनवरी को अपने आधारकार्ड का अपडेट बैंक परिसर में कराया था। उसने आरोप लगाया कि आधार अपडेट करने के दौरान उससे नियम विरुद्ध 300 रुपये की वसूली की गई। उसने कहा कि बैंक परिसर में मौजूद एक व्यक्ति ने मनमाने ढंग से राशि ली है। इससे आमजन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने बैंक प्रबंधन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए और अवैध रूप से वसूली गई राशि वापस दिलाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...