बलरामपुर, फरवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन की संयुक्त बैठक भगवतीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य शिक्षकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज यादव ने शिक्षकों को बैंक द्वारा प्रदान की जा रही विशेष योजनाओं, ऋण सुविधाओं और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक बैंक के महत्वपूर्ण साझेदार हैं और बैंक से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे सीधे संपर्क कर सकते हैं। मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान ने शिक्षक पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए सभी से बैंक की सुविधाओं का अधिकतम...