रामपुर, मार्च 7 -- वसूली को गई बैंक टीम को ग्रामीणों ने डंडे लेकर दौड़ा लिया। ग्रामीणों के तेवर देख बैंक टीम अपनी गाड़ी उठाकर भागने में कामयाब रही। चौकी पहुंची टीम ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के आंगा गांव का है। रामपुर इंडियन बैंक की टीम वसूली के लिए खौद क्षेत्र में आई हुई थी। आंगा गांव में बैंक का एक ग्रामीण पर चार लाख बकाया था। बृहस्पतिवार समय करीब 11 बजे राजस्व विभाग के साथ बैंक टीम गांव पहुंच गई। टीम ने बकाया वाले किसान को उसके घर जाकर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी किसान से बैंक का बकाया जमा करने को कहा गया। लेकिन किसान ने बैंक टीम से धक्का मुक्की शुरू कर दी। टीम के सदस्यों ने आरोपी किसान को पकड़ा तो मोहल्ले के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। कुछ लोगों ने हाथ में डंडा लेकर बैंक टीम को धमकाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.