बगहा, जून 11 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। नगर के शिवगंज चौक पर एक युवक से 80 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। घटना मंगलवार की दोपहर की है। मामले में प्रकाश नगर निवासी अरमान आलम ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बताया है कि वह 80 हजार रुपए लेकर सेंट्रल बैंक में जमा करने जा रहा था। बैंक में दो युवक मिले और उसे बैंक से शिवगंज चौक पर ले गए। दोनों युवकों के पास एक झोला था। दोनों युवकों ने पहले पूछताछ की फिर बताया कि 2 लाख रुपए झोला में है। झोला दे दिया और कहा कि 80 हजार रुपए की जरूरत है दे दो। युवक लालच में पड़कर अपना 80 हजार रुपए दे दिया। उसके बाद झोला थमाकर दोनों भाग खड़े हुए। थोड़ी देर के बाद जब इसने झोला देखा तो उसमें कागज के बंडल थे। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। युवक ठगी का शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.