देहरादून, जनवरी 9 -- जीएसएस रोड स्थित कालीमंदिर एनक्लेव निवासी महिला के बैंक खातों से Rs.3.55 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बिहार के एक किशोर को संरक्षण में लिया है। आरोपी ने पीड़ित महिला गीता चौहान और उनके परिवारजनों के खातों से 13 जून 2025 को अलग-अलग ट्रांजैक्शन और यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर किए थे। पुलिस जांच में एक मोबाइल नंबर के जरिए धोखाधड़ी की पुष्टि हुई, जो बिहार निवासी एक नाबालिग के नाम पर था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी सिम कार्ड और अन्य बैंक खातों का उपयोग कर ठगी करता है। पुलिस ने आरोपी को विधि विवादित किशोर मानते हुए जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.