मैनपुरी, फरवरी 2 -- आईपीएमएस के माध्यम से 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। घटना की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड माल गोदाम के निकट के निवासी अरुणपाल सिंह पुत्र महेंद्रपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 12 अगस्त 2025 को उसके बैंक खाते से 50-50 हजार रुपये चार बार में निकाल लिए गए। जब उसके मोबाइल पर इसके मैसेज आए तब उसे इस धोखाधड़ी का पता चला। बैंक जाकर उसने जानकारी ली तो बताया गया कि उनके खाते से 2 लाख रुपये का फ्रॉड हो गया है। पुलिस ने घटना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.