गिरडीह, अगस्त 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गलती से बैंक खाते में जमा हुई राशि वापस नहीं करने वाले बिहार के बिहार शरीफ (नालंदा) जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी दीपक कुमार के विरूद्ध गिरिडीह नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गिरिडीह की शिकायत पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में दीपक के विरूद्ध धोखाधड़ी करने एवं अपनी राशि नहीं होते हुए भी अपने निजी लाभ के लिए सरकारी राशि की निकासी कर व्यक्तिगत कार्यों मे खर्च करने तथा सरकारी राशि को वापस नही करने का आरोप लगाया गया है। 06 लाख 92 हजार 572 रूपये का एएनएम स्व. रेणु कुमारी सिन्हा की सामान्य भविष्यनिधि में जमा राशि का भुगतान उसके आश्रित प्रमोद कुमार को होना था। गलती से दीपक के बैंक खाते में जमा हो गया। यह राशि साल 2022 में ही ...