फिरोजाबाद, मार्च 22 -- जनपद के जसराना कस्बा की इंडियन बैंक (मर्ज होने से पहले इलाहाबाद बैंक) में खाता धारकों के खातों से लाखों रुपये निकल गए। एक-एक खाते से लाखों रुपये निकाली गई है। किसी खाते से सात लाख गायब हैं तो किसी से पांच लाख पार हो गए। बीते दिनों यह मामला सामने आने के बाद से शाखा के प्रबंधक एवं कैशियर भी गायब हैं। इससे संदेह की सुई इन दोनों पर ही टिकी है तो बैंक कर्मियों में अफरातफरी है। वहीं शुक्रवार को बैंक में उपभोक्ताओं की भीड़ रही, हर कोई अपने खाते की स्थिति जानना चाह रहा था। इधर आगरा से आई टीम भी अभिलेखक खंगालने में जुटी है। मामला बाजार में स्थित इंडियन बैंक का है। पूर्व में यह बैंक इलाहाबाद बैंक के नाम से थी, लेकिन बाद में बैंकों के मर्ज होने के बाद में इसका नाम इंडियन बैंक हो गया। इस बैंक में क्षेत्र के लोगों के बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.