बदायूं, दिसम्बर 24 -- बिनावर। कस्बा बिनावर निवासी प्यारेलाल पुत्र प्रेमराज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 23 दिसंबर को वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बिनावर शाखा में 57 हजार रुपये जमा करने गए थे। बैंक में मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को मददगार बताकर फार्म भरने में सहयोग की बात कही। बातों में उलझाकर दोनों ने रकम अपने हाथ में ले ली और गायब हो गए। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.