सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- सहारनपुर। गोपाल नगर में बकाएदार द्वारा ऋण न चुका पाने पर बैंक द्वारा कब्जा की गई संपत्ति पर आरोपी बकाएदार ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पुन: कब्जा कर लिया, जबकि बैंक ने डीएम और एसएसपी से आदेश प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का दावा किया है। शाखा प्रबंधक ने आरोपी बकायेदार समेत आधा दर्जन के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। हकीकत नगर स्थित शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक अभिषेक के मुताबिक, गोपाल नगर निवासी सतीश ने बैंक से ऋण लिया था और इसकी एवज में जमानत के तौर पर अपनी संपत्ति के कागजात बैंक में जमा किए थे। मगर बाद में जब ऋण नहीं चुकाया तो बैंक ने डीएम और एसएसपी से आदेश प्राप्त कर नियमानुसार 18 नवंबर को आरोपी बकायेदार की गोपाल नगर स्थित संपत्ति पर अपना कब्जा कर लिया और वहां ताले भी डाल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.