बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- बैंक का खुलना क्षेत्र के आर्थिक विकास की निशानी : पूनम शर्मा शहर के मेहुंस मोड़ पर इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा की शुरुआत फोटो 23 शेखपुरा 02 - मेहुंस मोड़ पर इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा की शुरुआत करतीं भाजपा नेत्री पूनम शर्मा व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसी भी क्षेत्र में सरकारी बैंक का खुलना उस क्षेत्र की आर्थिक बृद्धि का द्धार खोलता है। ये बातें प्रदेश भाजपा नेत्री डा पूनम शर्मा ने सोमवार को बाइपास रोड में मेहुंस मोड़ पर इंडियन ओवरसीज बैंक की शुरुआत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इंडियन ओवरसीज बैंक की शुरुआत की थी और आज यह बैंक देश के अग्रणी बैंकों में शुमार है। देश की वित मंत्री महिला हैं और इस बैंक की शुरुआत भी एक महिला द्वारा किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक विन...