धनबाद, फरवरी 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद थाना क्षेत्र के बाबूडीह निवासी रिकवरी एजेंट अमित कुमार उर्फ अमित मित्तल (48 वर्ष) की नृशंस हत्या कर दी गई। अमित का शव सरायढेला सूर्या हाइलैंड के एक फ्लैट से बरामद किया गया। यह फ्लैट विकास खंडेलवाल का है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बैंक कर्ज को लौटाने का दबाव बनाने के कारण विकास ने ही अमित को घर बुला कर हत्या कर दी। पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अमित पर कैंची से अंधाधुंध वार किया। हाथ को काट कर शरीर से अलग कर दिया था। वह रविवार की रात शव को कहीं सुनसान जगह पर ठिकाने लगाने की फिराक में था। अमित शनिवार की सुबह 10 बजे अपने बाबूडीह पाल नगर अमर-नैना अपार्टमेंट स्थित फ्लैट से अपनी बाइक से निकले थे। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता देवी व पुत्र से कहा था कि वह दूर जा रहे हैं और लौटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.