सहरसा, अप्रैल 22 -- महिषी, एक संवाददाता। महिषी थाना क्षेत्र के सतरवार गांव में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में जमकर चोरी किया। चोरों ने तकरीबन दो लाख की सम्पति का चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सतरवार निवासी दल्लिी में रह रहे बैंक अधिकारी नीरज कुमार एवं रेलवे इंजीनियर धीरज कुमार के बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने रविवार की रात चोरी कर लिया। प्रथम दृष्टया ऐसा महसूस होता है कि चोर घर के लगभग सभी तालों को इत्मिनान से तोड़कर चोरी किया है। गृह स्वामी पक्ष के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की इस घटना में कमोवेश जेवरात की चोरी हुई है, जबकि काफी मात्रा में ट्रंक व गोदरेज में रखे कपड़ों की चोरी हुई है। सुबह जब घर की सफाई के लिए काम करने वाली एक महिला घर के अंदर गई, तो देखा कि घर का सारा ताला टूटा हुआ है और सामान बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.