भदोही, दिसम्बर 5 -- भदोही, संवाददाता। शहर से सटे नईबाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के अधिकारी मानवेंद्र सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। कोतवाली में सुनवाई ना होने पर पिता ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई थी। सूबे के जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी नवल किशोर ने तहरीर दी। कहा कि 37 वर्षीय बेटा मानवेंद्र सिंह बीएनबी नईबाजार में कार्यरत थे। रिनी वर्मा निवासी मकान नंबर 1138/ए बड़ागांव गेट बाहर, झांसी के साथ शादी 11 जुलाई 2008 को हुई थी। दोनों को एक 16 साल का बेटा है, जो अपनी मां के साथ रहता है। पत्नी, ससुराल के लोग तथा उसकी मौसी बेटे को लगातार परेशान कर रहे थे। पैसा ना देने पर आरोपित मुकदमे में फंसाने की धमकियां दिया करते थे, जिससे बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था। गत माह 23 नव...