लखनऊ, फरवरी 20 -- बैंक कर्मी अगले माह की 24 ओर 25 तारीख को हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की लखनऊ जिला इकाई ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियन्स की केन्द्रीय कमेटी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यूनियन्स के संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इनमें सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग, कर्मियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा जैसी प्रमुख मांगे हैं। साथ ही आईबीए के पास लंबित सभी मुद्दों का बिना देरी निस्तारण, ग्रेच्युटी धनराशि की सीमा को 25 लाख करना और आयकर से मुक्त करना जैसी मांगें शामिल हैं। आन्दोलन के क्रम में 21 मार्च को गोमती नगर स्थित केनरा बैंक (सर्किल ऑफिस) पर शाम को प्रदर्शन होगा। इसके बाद 23 को सोशल मीडिया पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.