मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के नेतृत्व में बैंकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार की शाम इंडियन बैंक डंकिनगंज शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैंकों में भर्ती की कमी, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू न होने, लंबित मुद्दों के समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग रोकने जैसी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। धरने को संबोधित करते हुए यूएफबीयू के जिला संयोजक सुरेश पाण्डेय ने कहा कि बैंक कर्मचारी देश की आर्थिक रीढ़ हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। खाली पड़े लाखों पदों से काम का बोझ बढ़ रहा है, बैंकिंग सेवा प्रभावित हो रही है, लेकिन सरकार चुप बैठी है। अगर हमारी जायज मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 और 25 मार्च को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.