मैनपुरी, अप्रैल 28 -- बैंकों और एटीएम पर हो रही धोखाधड़ी और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शहर की विभिन्न बैंकों में जाकर सुरक्षा प्रबंधों को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी बैंकों के अंदर और बाहर तलाशी अभियान चलाया। बैंक कर्मियों से बात की गई और संदिग्ध मिले लोगों से पूछताछ की गई। एसपी दोपहर बाद स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक में पहुंचे तथा अन्य बैंकों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां तैनात पुलिस कर्मियों से बात की और निर्देश दिए कि वे बैंकों के बाहर बिना काम के खड़े होने वालों पर नजर रखें। यदि कोई संदिग्ध दिखे तो उससे पूछताछ करें। एसपी के निर्देश पर सभी सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों ने भी बैंक, एटीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.