खगडि़या, दिसम्बर 23 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर पुलिस ने बैंक ऑफ बरौदा के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर पैसा चुराने का प्रयास कर रहे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शहर के सागरमल चौक पर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ला के रहने वाले मौ नौशाद ने ईंट व पत्थर से एटीएम को तोड़ना शुरु किया। और एटीएम को क्षतिग्रस्त कर उससे पैसा चुराने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच गश्ती कर रही पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एटीएम का सेंसर व एटीएम का अन्य क्षतिग्रस्त पाट पुर्जा भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उससे पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.