दुमका, फरवरी 1 -- हंसडीहा प्रतिनिधि बैंक ऑफ इंडिया हंसडीहा शाखा के सौजन्य से निगमित सामाजिक दायित्व के तहत राजकीय उच्च विद्यालय, हंसडीहा में कक्षा 9, 10, 11वीं एवं 12वीं के कुल 230 विद्यार्थियों के बीच नोटबुक एवं पेन का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग करना रहा। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया हंसडीहा शाखा के ब्रांच मैनेजर सुबोध कुमार ने कहा कि बैंक न केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास में भी अपनी भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा को मजबूत बनाकर ही आने वाली पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर नवीन कुमार गुप्ता एवं मोहन सोरेन ने भी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.