रांची, फरवरी 5 -- रांची। बैंक ऑफ इंडिया ने राज्य सरकार के नियमित, संविदा एवं पेंशनधारी कर्मियों को समर्पित राज्य सरकार वेतन पैकेज के तहत विस्तृत प्रस्तुति कार्यक्रम किया। विधानसभा सेंट्रल हॉल में पदाधिकारियों और कर्मियों को बैंक ने वेतन खाते से जुड़ी वित्तीय सुविधाओं व बीमा उत्पादों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो व वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर भी मौजूद थे। वहीं, बीओआई की ओर से एफजीएमओ सहायक महाप्रबंधक अजय पांडेय, उप अंचल प्रबंधक बनिता मोहपात्रा भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...