चतरा, अक्टूबर 9 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के जिरवाखुर्द पंचायत भवन में बैंक ऑफ इंडिया बगरा मोड के द्वारा साइबर अपराध को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित शाखा प्रबंधक आकाश महतो ने बदलते डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता की महता बताई एवं साइबर सुरक्षा व भ्रष्टाचार निवारण पर उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही श्री महतो ने अपने खाता को मोबाइल से लिंक करने पर बल दिया। ग्रामीणों ने भी अपने प्रश्न रखे जिसका समाधान शाखा प्रबंधक ने किया। मौके पर मुखिया मनोरंजन सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को सजग करने की दिशा में बैंक ऑफ इंडिया का बहुत ही सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में बैंक मित्र मो0 नेसार, सुभाष सिंह, बाबूलाल कुमार, ठाकुरी साव, मालती देवी मानिक शर्मा मनीष सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.