हजारीबाग, मार्च 5 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियों की आठवीं वार्षिक सामान्य बैठक पांच मार्च को प्रोवेश रेसॉर्ट में होगा। बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायर्स एसोसिएशन (बीओआइपीएआए) के सदस्यों ने अपनी योजनाओं को सार्वजनिक किया। संगठन के देवाशीष सेन गुप्ता ने कहा कि झारखंड में हमारा संगठन 2012 में बना जिसमें अभी 600 सदस्य हैं। इस संगठन का सामान्य उद्देश्य रिटायर बैंक कर्मियों का कल्याण है। उन्होंने कहा कि पेंशन में वृद्धि की मांग पिछले 13 वर्षों से कोई वृद्धि नहीं हुई है। बैंक अधिकारियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो सामूहिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके लिए तैयारी जारी है। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एंड रिटायर्स एसोसिएशन (बीओआइपीएआए) के सचिव पीएस पाटकी ने सेवानिवृतों की समस्याओं को विस्तार से बताया है। इसमें बढ़ती महंगाई...