जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। बैंक ऑफ इंडिया की जुगसलाई शाखा का वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कर्मचारियों व उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साह से हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक सूरज अग्रवाल, स्वीटी बारा, सूरज कुशवाहा, बवजन कुमार, राजेश सिंह, नीरज महाकुड, रितेश कुमार, सुमित कुमार, मौसम सिंह, पूजा, हिमानी, पिंकी, मनीष, राजा सहित बैंक के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...