धनबाद, मार्च 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) धनबाद शाखा ने बुधवार को बैंक ऑडिट विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सीए दीपिका अग्रवाल ने बैंक ऑडिट के व्यावहारिक दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने बैंक ऑडिट की जटिलता, चुनौती और समाधान के तरीकों पर प्रकाश डाला। पूछे गए सभी प्रश्नों के एक-एक करके उत्तर दिए, जिससे यह सेमिनार अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्द्धक सिद्ध हुआ। इससे पूर्व आईसीएआई धनबाद शाखा के सचिव सीए मुकेश अग्रवाल के स्वागत भाषण से सेमिनार की शुरुआत हुई। सभी सदस्यों ने बैंक ऑडिट की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। मौके पर सीए पंकज खरकिया, सीए निखिल अग्रवाल, और सीए विद्रेंद्र शर्मा समेत सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.