जहानाबाद, सितम्बर 15 -- मेहन्दीया, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा एवं अन्य महत्वपूर्ण उत्सवों को लेकर पुलिस काफी एक्शन मोड में दिख रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मेहन्दीया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि दुर्गा पूजा एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए पुलिस काफी मुस्तैद है। थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों एवं बैंकों पर पुलिस की विशेष नजर होगी। इन जगहों के आसपास आसामाजिक तत्वों को पहचान की जायेगी एवं उनके ऊपर कड़ी कारवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि खास तौर पर बैंकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैंकों में दिन एवं रात दोनों समयों में पुलिस की चौकसी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व त्योहार में अक्सर आसामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ जाती है और वे पर्व त्योहार में विघ्न - बाधा पैदा करने का प्रयास करते हैं। इसलिये पुलिस अभी से ही इन जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.