जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- साइबर अपराधियों ने लोगों के ठगने का नया तरीका निकाला है। इसमें एक तरीका कॉल मर्ज वाला है। इस स्कैम के जरिए कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। कॉल मर्ज स्कैम फोन फ्रॉड का एक ऐसा तरीका है, जिसे आसानी से पहचाना नहीं जा सकता। इसमें स्कैमर्स मोबाइल फोन पर कॉल मर्ज या कॉन्फ्रेंस कॉल फीचर का इस्तेमाल कर लोगों के खातों की जानकारी ले लेते हैं और उसके बाद खाते से रुपये निकाल लिए जाते हैं। कॉलर ट्यून का इस्तेमाल इसमें बैंक के नाम पर कॉल आती है और उस कॉल को हेड ऑफिस से सम्पर्क करने के नाम पर जोड़ा जाता है। उसके बाद दूसरा अधिकारी तीसरे अधिकारी से कॉल जोड़कर अपनी बातों में फंसाकर बैंक के खाते का विवरण ले लेता है। इसमें साइबर अपराधियों ने सभी बड़े बैंकों का कॉलर ट्यून भी बना रखा है। कॉल मर्ज कर सुनाया जाता है और बैंक का ट्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.