गाजियाबाद, नवम्बर 7 -- गाजियाबाद शादियों और लग्न के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को होटल और बैंक्वेट हॉल संचालकों के साथ बैठक की है। इसमें बैंक्वेट हॉल से 500 मीटर तक ही बारात निकालने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अधिकारियों ने बैंक्वेट हॉल संचालकों को आयोजन की पूर्व सूचना देने और यातायात सुचारू रखने के लिए निजी मार्शल तैनात करने सहित अन्य दिशा-निर्देश भी दिए। एडिशनल सीपी ट्रैफिक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में शहर के होटल और बैंक्वेट हॉल संचालकों के साथ बैठक की गई। बैठक में विवाह समारोहों और बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संचालकों से सहयोग मांगा और स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए गए। एडिशनल सीपी ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.