गाजीपुर, अगस्त 19 -- दिलदारनगर। थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ग्राहकों को साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह दी। बताया गया कि धोखेबाज लालच देकर ओटीपी या अन्य निजी जानकारी मांगते हैं, जिससे बचें। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध कॉल को नजरअंदाज करने व संदेह होने पर तुरंत बैंक शाखा से संपर्क करने को कहा। साथ ही, बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.