धनबाद, जनवरी 28 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह (फाइव डे वर्किंग) की मांग को लेकर मंगलवार को देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कोयलांचल में व्यापक असर दिखा। जिले में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक और इंडियन बैंक समेत सभी 14 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कुल 248 शाखाओं में पूरे दिन ताला लटका रहा। यूनियन नेताओं के अनुसार इस हड़ताल के कारण सिर्फ धनबाद में लगभग पांच हजार करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने बैंकमोड़ स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारि...