लोहरदगा, फरवरी 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्ताीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 44 लक्ष्य के आलोक में निष्पादित आवेदन, स्वीकृत ऋण और बांटे गये ऋण संबंधी चर्चा हुई । बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत कुल लक्ष्य 81 के आलोक में प्राप्त आवेदन और बैंकों में लंबित आवेदनों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला उद्योग महाप्रबंधक रघुबर सिंह सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.